Newsताज़ा तरीन खबरें

निकाय चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में सरगर्मी तेज।75 जिलों में होने हैं निगम के चुनाव।

जावेद हुसैन (ब्यूरो चीफ)

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के लिए 4 और 11 मई की तारीख तय की गई है।प्रदेश में दो चरणों में चुनाव होने हैं कुल 18 मंडलों में से 9 मंडल के चुनाव पहले चरण यानी 4 मई ओर बाकी 9 मंडल के चुनाव 11 मई को होना है।राज्य निर्वाचन आयोग मुख्यालय में चुनाव की घोषणा करते हुए राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि यह चुनाव 760 निकायों में होगा। इनमें 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका परिषद और 544 नगर पंचायतों में 14684 सीटों पर चुनाव कराया जाएगा।

पहले चरण के मंडल और जिले:-
सहारनपुर मंडल – शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर
मुरादाबाद मंडल – बिजनौर,अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल
गोरखपुर मंडल – गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर
आगरा मंडल – आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी
झांसी मंडल – झांसी, जालौन, ललितपुर
प्रयागराज मंडल – कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़
लखनऊ मंडल – उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी
देवीपाटन मंडल – गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती
वाराणसी मंडल – गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, जौनपुर

दूसरे चरण के मंडल और जिले:-
मेरठ मंडल – मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बागपत, बुलंदशहर
बरेली मंडल – बदायूं, शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत
अलीगढ़ मंडल- हाथरस, कासगंज, एटा, अलीगढ़
कानपुर मंडल – कानपुर नगर, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, औरेया, कानपुर देहात
चित्रकूट मंडल – हमीरपुर, चित्रकूट, महोबा, बांदा
अयोध्या मंडल – अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, बाराबंकी, अमेठी
बस्ती मंडल – बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर
आजमगढ़ मंडल- आजमगढ़, मऊ, बलिया
मिर्जापुर मंडल – सोनभद्र, भदोही, मिर्जापुर।

एसे में सभी पार्टियां मौजूदा सत्ताधारी पार्टी भाजपा और मुख्य विपक्षी पार्टी सपा दोनो के आमने सामने के टक्कर देखने को मिलेगी।साथ ही बसपा, एआईएमआईएम और अन्य छोटे दल भी पूरी मेहनत और मशक्कत के साथ जुटे हुए हैं।

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button