
जंगीपुर पुलिस को मिली बडी कामयाबी 34 किलो गांजे के साथ पकड़े गये दो तश्कर
स्टार न्यूज़ टेलीविजन
ब्यूरो रिपोर्ट
गाजीपुर। मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जंगीपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने 34 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 17 लाख 15 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 7 नवंबर 2026 को थानाध्यक्ष जंगीपुर ओमप्रकाश और उपनिरीक्षक पन्नेलाल यादव पुलिस टीम के साथ अरसदपुर तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान दो संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उनके कब्जे से 34 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रमेश कुमार पुत्र हरिलाल साहनी, निवासी मुगलपुरा उर्फ मुहम्मदाबाद, थाना पिपराइच, जनपद गोरखपुर तथा राहुल राठौर पुत्र जुगनू राठौर, निवासी अमरूद मंडी राजघाट, थाना राजघाट, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है।






