
तालकटोरा स्टेडियम में सजी तांगखुल नागा संस्कृति की रंगारंग छटा, धूमधाम से मनाया 21वां यार्थोट काज़िप
राज्यसभा सांसद जेम्स संगमा रहे मुख्य अतिथि, पत्रकार एवं उद्योगपति मोहसिन खान ने विशेष अतिथि के रूप में की शिरकत
वीना टंडन
नई दिल्ली।तांगखुल कटमनाओ लोंग दिल्ली (TKLD) की ओर से आयोजित 21वां वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘यार्थोट काज़िप’ तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में तांगखुल नागा समुदाय की समृद्ध विरासत, परंपरा और सांस्कृतिक पहचान की शानदार झलक देखने को मिली।
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद एवं नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेम्स संगमा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं, प्रसिद्ध पत्रकार, उद्योगपति और लोकप्रिय पॉडकास्ट ‘MK Talks’ के होस्ट मोहसिन खान विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
महोत्सव में पारंपरिक गीत-संगीत, लोकनृत्य और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। साथ ही दिल्ली पहुंचे नए विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। दिल्ली-एनसीआर से सैकड़ों की संख्या में तांगखुल समुदाय के लोगों, विद्यार्थियों और अतिथियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर मोहसिन खान ने कहा कि यह आयोजन केवल सांस्कृतिक उत्सव नहीं, बल्कि अपनी जड़ों, पहचान और एकता को जीवित रखने का प्रेरणादायक माध्यम है। TKLD के आयोजकों ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और स्वयंसेवकों का आभार जताते हुए तांगखुल नागा संस्कृति को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।





