Newsउत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

कन्नौज में युवा मोर्चा को मिली नई जिम्मेदारी, अरुण कुमार सैनी बने जिला अध्यक्ष

स्टार न्यूज टेलिविजन उत्तर प्रदेश 

रिपोर्ट अमीन अहमद 

आगरा आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए कन्नौज जिले में युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद पर श्री अरुण कुमार सैनी को मनोनीत किया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री बी.एस. बेदी जी ने श्री गौरव सैनी की अनुशंसा पर अरुण कुमार सैनी को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी।

मनोनयन के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.एस. बेदी जी ने विश्वास जताया कि अरुण कुमार सैनी संगठन की विचारधारा और मिशन को जन-जन तक पहुंचाने के साथ भ्रष्टाचार एवं अपराध के खिलाफ जागरूकता अभियान को मजबूती देंगे। साथ ही युवाओं को संगठन से जोड़कर सामाजिक बदलाव में अहम भूमिका निभाएंगे।

उनकी नियुक्ति पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दीं तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन

बी.एस. बेदी

राष्ट्रीय अध्यक्ष

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button