Newsउत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

आगरा के घटिया आजम खां क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट खराब, शाम होते ही छा जाता है अंधेरा!

आगरा नगर निगम के वार्ड क्षेत्र घटिया आजम खां राकेश किराने की दुकान के सामने खंबे  पर स्ट्रीट लाइट लंबे समय से खराब पड़ी हैं। शाम ढलते ही सड़क पर अंधेरा छा जाता है, जिससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

अंधेरे के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। वहीं, रात के समय किसी अप्रिय घटना की आशंका भी बनी रहती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार समस्या की ओर ध्यान दिलाने के बावजूद अब तक स्ट्रीट लाइट ठीक नहीं कराई गई हैं।

सवाल यह है कि आखिर नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी कब जागेंगे? कब रोशन होंगी क्षेत्र की सड़कें?

स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन से जल्द से जल्द स्ट्रीट लाइट दुरुस्त कराने की मांग की है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button