उत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

पीएम सूर्य घर योजना : लोन देने में पेंच फंसाने वाले शाखा प्रबंधको को डीएम ने धीरे से दिया जोर का झटका

स्टार न्यूज़ टेलिविजन

गाजीपुर /उप्र 15 मई, 2026 (सू0वि0) – जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की आयक्षता में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक कलेक्टेªट सभागार गाजीपुर में आहूत की गयी।

बैठक में आलोक प्रसाद, मुख्य विकास अधिकारी-गाजीपुर, सच्चिदानन्द तिवारी, परियोजना अधिकारी यूपीनेडा-गाजीपुर, राजदेव कुमार, जिला अग्रणी प्रबन्धक गाजीपुर समस्त अधिशासी अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड मीटर परीक्षण खण्ड-गाजीपुर, पीयूष कुमार, जी०एम०आ० स्मार्ट गीटर के प्रतिनिधि एवं समस्त जिला समन्वय, बैंक उपस्थित रहे।

इस दौरान यूपी नेडा द्वारा बताया गया कि परियोजना अधिकारी द्वारा योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के अन्त तक जनपद गाजीपुर के कुल 7009 घरों पर सोलर रूफटॉप की स्थापना लक्ष्य के सापेक्ष वर्तमान में जनपद में कुल 3167 सोलर रूफटॉप स्थापना कार्य पूर्ण होने के सम्बंध में अवगत कराया गया, जिसके उपरान्त वर्तमान में बैंको में कुल 941 लम्बित लोन पत्रावलियों के सम्बंध में जिलाधिकारी को संज्ञानित कराया गया।

जिस पर जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित बैंक शाखाओं में लम्बित, पत्रावलियों के सम्बंध में रोष व्यक्त करते हुये बैठक में उपस्थित जिला अग्रणी प्रबन्ध एवं समस्त बैंकों के जिला समन्वयकों को विशेष अभियान चलाकर एवं सम्बन्धित बैंक शाखाओं में सम्पर्क कर 1 माह से अधिक दिनों की लम्बित पत्रावलियों को 3 दिवस में तथा 1 माह के अन्दर की लम्बित लोन पत्रावलियों को 7 दिवस में आवश्यक कार्यवाही कर उनका डिस्वर्तल सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये गये तथा यह भी निर्देशित किया गया कि अनावश्यक किसी भी पत्रावलियों का रिजेक्शन बैंक शाखाओं द्वारा न किया जायें, तथा लोन निर्गगन में बैंक शाखाओं द्वारा अनावश्यक विलम्ब अथवा हिला-हवाली करने वाले शाखा प्रबन्धको को चिन्हित कर उनके विरुद्ध अनुशास्नात्मक कार्यवाही हेतु सम्बन्धित बैंक मुख्यालय को पत्र प्रेषित किया जाये।

जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित समस्त अधिशासी अभियन्ता गणों को विद्युत विभाग के अन्तर्गत लम्बित इंस्पैक्शन कार्य को पोर्टल पर 3 दिवसों के अन्दर समाप्त करने तथा मीटर की स्थापना, कॉन्फीग्रेशन कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये गये। साथ ही विद्युत बिल संशोधन के कार्यों हेतु समस्त डिविजनो पर मेगा कैम्प आयोजित कर उनका निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। जिलाधिकारी द्वारा समस्त वेन्डरों को जनपद की प्रमुख सार्वजनिक जगहो यथा- तहसील भवन, नगर पालिका कार्यालय, शिक्षा विभाग के कार्यालयों एवं विद्युत वितरण खण्ड /उपखण्डों पर कैम्प के माध्यम से लोगो को योजनान्तर्गत सोलर रुफटायें की स्थापना कराये जाने के सम्बंध में जागरूक करने हेतु प्रचार-प्रसार भी किये जायें।

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button