DelhiNewsताज़ा तरीन खबरें

योग को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा -सीएम रेखा गुप्ता

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिल्ली हुई योगमय

वीना टंडन
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर शनिवार को दिल्ली फिर योगमय रही। लाल किला, कनॉट प्लेस, कर्तव्य पथ के साथ ही लोधी गार्डन, यमुना किनारे समेत 200 से अधिक स्थानों पर सूर्योदय के साथ योग के विभिन्न आसनों और मंत्रों से वातावरण स्वस्थ तन-मन का संदेश दिया।
11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यमुना नदी के तट पर स्थित सोनिया विहार वाटर स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित योग सत्र में भाग लिया।
इस कार्यक्रम में मंत्री प्रवेश वर्मा, भाजपा सांसद मनोज तिवारी, मंत्री कपिल मिश्रा और दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।
11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सीएम रेखा ने कहा कि मुझे मेरा कर्तव्य बोध याद आया। जिस तरह यमुना यहां दिख रही है इसी तरह अन्य हिस्सों में दिखे, इससे अधिक जल उसमें होना चाहिए। रेखा गुप्ता ने कहा कि अगर उन्हें (अरविंद केजरीवाल) योग में पीएम मोदी का चेहरा दिख जाए तो हम क्या कर सकते हैं? हो सकता है कि खाने में कुछ देखकर वो खाना बंद कर दें। दिल्ली में बीजेपी की सरकार देखकर वो दिल्ली छोड़कर चले गए।
सीएम ने सभी को योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि योग सिर्फ व्यायाम नहीं, बल्कि भारतीय जीवनशैली का हिस्सा है, जो शरीर, मन और आत्मा को जोड़ता है। राम बाग में पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी तीज की पुरानी यादें ताजा हो गईं। उन्होंने महिलाओं के भरोसे को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया और वादा किया कि वह इस विश्वास को कभी टूटने नहीं देंगी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Check Also
Close
Back to top button