
वीरांगना ऊदा देवी पासी की पुण्यतिथि पर समाजवादियों पार्टी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
स्टार न्यूज़ टेलीविजन
ब्यूरो रिपोर्ट
गाजीपुर। देश में हुई 1857 की प्रथम स्वतंत्रता क्रांति की महान वीरांगना ऊदा देवी पासी जी की पुण्यतिथि समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय समता भवन में जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने अपने संबोधन में कहा कि वीरांगना ऊदा देवी पासी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास की अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान की प्रतीक हैं। उन्होंने 1857 की क्रांति में अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध अद्वितीय वीरता का परिचय देते हुए मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, निजामुद्दीन खान गोपाल यादव; सिकंदर कनौजिया कमलेश यादव; अशोक उत्तम चौधरी अनिल यादव बृजकिशोर यादव नगीना, सुग्गू छन्नू सहित पार्टी के अनेक नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।संचालन महासचिव कन्हैया विश्वकर्मा ने किया।





