ताज़ा तरीन खबरेंउत्तर प्रदेश

पूर्वांचल से ही शुरू होगा सूबे की जनविरोधी सरकार के सफाये का अभियान: ओमप्रकाश

स्टार न्यूज़ टेलीविजन

ब्यूरो रिपोर्ट

गाजीपुर:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व काबीना मंत्री वरिष्ठ समाजवादी नेता विधायक जमानिया ओमप्रकाश सिंह ने जनगणना-2027 के अंतर्गत स्व-गणना के लिए आमजन से अपील की।

श्री सिंह ने मीडिया के एक सवाल पर कहा कि भाजपा के लड़ाकुओं को समाजवादियों ने शिक्षक व स्नातक चुनाव में चेतावनी दे दिया है कि आगे क्या बाकी है । उन्होंने साफ कहा कि मैंने जब अपने नेतृत्व व कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि पूर्वांचल कंट्रोल में है तो कुछ बड़बोले हल्के में ले लिये और नतीजा सामने है।

उन्होंने कहा कि पूर्वांचल खाटी समाजवादियों का गढ़ है 2027 के चुनाव में पूर्वांचल की जनता ही सूबे से जनविरोधी सरकार को साफ करने का अभियान चलायेगी। गाजीपुर जिले में तो सरकार का सूपड़ा पहले से साफ है । बची खुची कसर 2027 में पूरी कर ली जायेगी।

श्री सिंह ने जनता से सही एवं पूर्ण जानकारी दर्ज कर जनगणना के इस महत्वपूर्ण अभियान में सहयोग करने का आग्रह किया। स्व-गणना 16 नवम्बर से 30 नवम्बर 2026 तक की जा सकती है।उन्होंने आमजनमानस से स्व-गणना की इस सरल एवं सुविधाजनक व्यवस्था का अधिक से अधिक लाभ उठाने और जनगणना-2027 को सफल बनाने में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर तहसीलदार सेवराई श्री सुशील कुमार सिंह, जिला फील्ड ट्रेनर श्री अंकेश कुमार तथा संबंधित क्षेत्र के प्रगणक एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button