ताज़ा तरीन खबरेंउत्तर प्रदेश

यूपी में मंत्री बनते ही सीएम ही नहीं पीएम के अभियान को ठेगा दिखाने लगा पूर्वांचल का यह नेता

स्टार न्यूज़ टेलिविजन

राकेश पाण्डेय

वाराणसी में योगी सरकार के नवनियुक्त मंत्री हंसराज विश्वकर्मा के स्वागत को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से हाल ही में देशवासियों से ईंधन बचाने और सादगी अपनाने की अपील किए जाने के बाद अब बीजेपी नेताओं के भव्य स्वागत कार्यक्रम पर विपक्ष और सोशल मीडिया यूजर्स सवाल उठा रहे हैं

जानकारी के मुताबिक हंसराज विश्वकर्मा हाल ही में योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में मंत्री बनाए गए हैं।मंत्री बनने के बाद वह पहली बार सड़क मार्ग से लखनऊ से वाराणसी पहुंचे। एयरपोर्ट से लेकर उनके कंचनपुर स्थित आवास तक बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उनके काफिले में सैकड़ों गाड़ियां और वाहन शामिल रहे। कई जगह कार्यकर्ता बुलडोजर लेकर भी स्वागत करने पहुंचे।

*मंत्री हंसराज के स्वागत में सैकड़ों गाड़ियां व बुलडोजर*

बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट से अर्दली बाजार और फिर मंडुआडीह इलाके तक गाड़ियों का लंबा काफिला चलता रहा, जिसकी वजह से कई स्थानों पर भारी जाम लग गया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार के कारण आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया पर इस पूरे कार्यक्रम के वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

*पीएम मोदी ने ईंधन बचाने की अपील की थी*

मंडुआडीह इलाके में बुलडोजर के जरिए स्वागत किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए। कई यूजर्स ने प्रधानमंत्री मोदी की ईंधन बचाने वाली अपील का हवाला देते हुए कहा कि जब देश को सादगी और कम ईंधन खर्च करने का संदेश दिया जा रहा है, तब सत्ता पक्ष के नेताओं के स्वागत में इतनी बड़ी संख्या में वाहनों का इस्तेमाल क्यों किया गया। हंसराज विश्वकर्मा वाराणसी बीजेपी के जिला अध्यक्ष भी हैं। उन्हें 10 मई को हुए मंत्रिमंडल विस्तार में पांच नए मंत्रियों के साथ शामिल किया गया था।

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button