
सिटी स्टेशन पर देर रात तक चलता है शराबियों का हुड़दंग संदिग्ध युवतियों का हो रहा जमावड़ा
स्टार न्यूज़ टेलीविजन
ब्यूरो रिपोर्ट
गाजीपुर: सिटी रेलवे स्टेशन इलाके में हौसला बुलंद शराबियों और अराजक तत्वों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है।बीती रात रेलवे के प्रतिबंधित इलाके में कार से रेस लगा रहे युवकों की कार एक अन्य गाड़ी व टोटो से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गयी इसके बाद दोनों तरफ से जमकर हंगामा किया गया।
इसके साथ ही सिटी स्टेशन के अंदर बाहर अपरिचित संदिग्ध युवतियों और महिलाओं का शाम से ही जमावड़ा शुरू होकर देर रात तक बेखौफ जारी है।इसका कारण लोग जीआरपी आरपीएफ की लापरवाही व खाऊं कमाऊ नीतीश बता रहे ।जिससे बड़ी दुर्घटना की आशंका बढ़ती जा रही है।
बताया जा रहा है कि मिश्र बजार इलाके का एक शराबी युवक अपने दोस्त को स्टेशन के प्रतिबंधित इलाके में ले जाकर कार चलाना सिखा रहा था दोनों नशे में धुत थे और उनकी कार अनियंत्रित होकर एक कार व टोटो से टकरा गयी इसी के बाद शुरू हुआ हंगामा रात 11 बजे तक चलता रहा।
सबसे चौंकाने वाली बात की शराबियों के साथ पीड़ितों ने 100 नं पर काल किया तो तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गयी ।जबकि बगल के आरपीएफ थाने व जीआरपी के लोग भी मौके पर कड़ी मशक्कत कर शराबियों व अराजकों पर कड़ी कार्रवाई के बजाय देर रात तक मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए सुलह कराने के लिए जी तोड मेहनत करते रहे।







