उत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

बंद हो जायेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट अविमुक्तेश्वरानंद ने किया ‘घृत कंबल’ परंपरा का निर्वहन

स्टार न्यूज़ हिन्दी

राकेश पाण्डेय

*ज्योतिर्मठ ने मंदिर समिति को सौपा बदरीश गाय का शुद्ध देसी घृत*

16 नवंबर, 2026 सश्री बदरीनाथ धाम /ज्योतिर्मठ (उत्तराखंड) शीतकाल के लिए श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की पावन प्रक्रिया के अंतर्गत पारंपरिक ‘घृत कंबल’ अनुष्ठान हेतु ज्योतिर्मठ की ओर से बदरीश गाय का शुद्ध देसी घृत श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के मुख्य कार्याधिकारी शोभन सिंह रांगण को विधिवत रूप से सौंपा गया।

‘परमाराध्य’ उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती ‘१००८’ जी महाराज के द्वारा घृत का अवलोकन करके ज्योतिर्मठ के वरिष्ठ ब्रह्मचारी सहजानंद जी महाराज की द्वारा सौंपा गया। ज्योतिर्मठ के स्थानीय गौभक्तों के सामूहिक प्रयास से इस वर्ष भी बदरीश गाय का शुद्ध घृत तैयार कर मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी को सुपुर्द किया गया।

*क्या है सदियों पुरानी ‘घृत कंबल’ की परंपरा*

श्री बदरीनाथ मंदिर की प्राचीन एवं विशिष्ट परंपरा के अनुसार, जब शीतकाल के लिए मंदिर के कपाट बंद (मंगल) किए जाते हैं,तब भगवान बदरीविशाल के श्री विग्रह पर शुद्ध देसी घृत और ऊनी कंबल ओढ़ाया जाता है।इस परंपरा में दो प्रमुख पक्षों की सहभागिता रहती है। माणा गांव की बेटियां (ध्यानियां):कपाट बंद होने के कुछ दिन पूर्व ही देश के प्रथम ग्राम माणा गांव की कुंवारी कन्याएं विशेष ऊन से यह पवित्र कंबल बुनकर तैयार करती हैं ज्योतिर्मठ के ब्रह्मचारी वर्ष भर बदरीश गाय की सेवा करते हुए इस अनुष्ठान के लिए शुद्ध देसी घृत की व्यवस्था करते हैं।

सायंकाल भगवान के कपाट मंगल किए जाने से पूर्व इसी पवित्र घृत और कंबल को सम्मिलित रूप से भगवान के श्री विग्रह पर ओढ़ाया जाएगा,ताकि शीतकाल के दौरान भगवान के विग्रह को भीषण ठंड से सुरक्षित रखा जा सके।घृत कभी बासी नहीं होता इसलिए घृत-कम्बल को समर्पित किया जा सकता है।

इस अवसर पर स्वामी प्रत्यक्चैतन्यमुकुन्दानन्द गिरि,शारदानन्द ब्रह्मचारी,तीर्थानंद ब्रह्मचारी,कमलेश भारद्वाज,खेमराज शर्मा आदि उपस्थित रहे।सहयोग व उक्त जानकारी शंकराचार्य जी महाराज के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने दी है।

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button