
फिरोजाबाद एसएसपी आदित्य लांग्हे ने थाना नारखी का किया औचक निरीक्षण
स्टार न्यूज़ टेलीविजन | उत्तर प्रदेश
मुख्य संवाददाता
एसएसपी आदित्य लांग्हे ने थाना नारखी का किया औचक निरीक्षण
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने थाना नारखी का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था, अभिलेखों के रखरखाव और जनसुनवाई से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने महिला हेल्पडेस्क, जनसुनवाई व्यवस्था और विभिन्न अपराध रजिस्टरों का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही सीसीटीएनएस पर चल रहे कार्यों और थाने की अन्य व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली।
एसएसपी ने थाना परिसर में साफ-सफाई और अभिलेखों के रखरखाव को भी देखा और संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसके अलावा मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण करते हुए महिलाओं और बालिकाओं से जुड़े मामलों में समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
एसएसपी ने आईजीआरएस, यूपी कॉप समेत अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को अपने-अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी और निर्धारित समय सीमा में निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।
एसएसपी आदित्य लांग्हे ने कहा कि पुलिस थानों में आने वाले फरियादियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
कैमरामैन के साथ — स्टार न्यूज़ टेलीविजन, उत्तर प्रदेश।





