Newsउत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

टूंडला एसडीएम दिव्या सिंह की मिट्टी के अवैध परिवहन पर सख्ती, देर रात तीन डंपर पकड़े

स्टार न्यूज़ टेलीविजन उतार प्रदेश

टूंडला एसडीएम दिव्या सिंह की मिट्टी के अवैध परिवहन पर सख्ती, देर रात तीन डंपर पकड़े

कुछ दिन पहले पांच डंपरों पर कार्रवाई के बाद फिर प्रशासन का बड़ा एक्शन राजा का ताल चौकी क्षेत्र में रात 11 बजे चला चेकिंग अभियान, मिट्टी से लदे तीन डंपर पकड़े

फिरोजाबाद। मिट्टी के परिवहन को लेकर प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है।

गुरुवार देर रात एसडीएम टूंडला दिव्या सिंह के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने राजा का ताल चौकी क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया।

रात करीब 11 बजे हुई कार्रवाई के दौरान टीम ने मिट्टी से भरे तीन डंपरों को पकड़ लिया।

कार्रवाई के बाद तीनों डंपरों को राजा का ताल चौकी पर खड़ा कराया गया।

प्रशासनिक टीम द्वारा पकड़े गए डंपरों के दस्तावेज और मिट्टी के परिवहन से संबंधित अनुमति की जांच की जा रही है।

जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व भी एसडीएम टूंडला दिव्या सिंह के नेतृत्व में तहसील प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए मिट्टी से भरे पांच डंपरों को पकड़ा था।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button