Newsउत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

शिकोहाबाद की पंजाबी कॉलोनी में पटाखों का जखीरा बरामद

स्टार न्यूज़ टेलीविजन उतार प्रदेश

फिरोजाबाद। शिकोहाबाद की पंजाबी कॉलोनी में कथित तौर पर अवैध तरीके से रखे गए पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद होने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

मौके से बरामद पटाखों को लेकर पुलिस एवं अग्निशमन विभाग द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों द्वारा पटाखों के भंडारण से संबंधित सुरक्षा मानकों और वैध अनुमति की भी जांच की जा रही है।

टीम यह पता लगाने में जुटी हैवो कि पटाखे किस उद्देश्य से और किन परिस्थितियों में यहां रखे गए थे।

फिलहाल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद है तथा मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button