Newsउत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

जिला कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की मौत

स्टार न्यूज़ टेलीविजन उत्तर प्रदेश

 

फिरोजाबाद। जिला कारागार में हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी की शनिवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

 

जानकारी के अनुसार, रामगढ़ थाना क्षेत्र के करीमगंज निवासी हाजी वसीउद्दीन जिला कारागार की बैरक संख्या 10-B के सामने टहल रहे थे। इसी दौरान अचानक वह जमीन पर गिर पड़े। आसपास मौजूद जेलकर्मियों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया।

 

अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद कैदी को मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि हाजी वसीउद्दीन अपने छोटे भाई समीउद्दीन के साथ हत्या के एक मामले में जिला कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे।

 

कैदी की अचानक हुई मौत की सूचना के बाद जेल प्रशासन ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मौत के कारणों की स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद और स्पष्ट हो सकेगी।

 

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button