
फिरोजाबाद में अश्वनी कुमार जैन को मिला ‘जैन समाज रत्न’ सम्मान
स्टार न्यूज़ टेलीविजन उतार प्रदेश
सिरसागंज। क्षमावाणी पर्व के अवसर पर श्री श्रेयांस नाथ दिगम्बर जैन मंदिर कमेटी के संयोजन में आयोजित वार्षिक रथयात्रा महोत्सव में श्री महावीर दिगम्बर जैन इंटर कॉलेज के नागरिक शास्त्र प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन को ‘जैन समाज रत्न’ की उपाधि से सम्मानित किया गया।
गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अश्वनी कुमार जैन को राज्य अध्यापक पुरस्कार प्रदान किए जाने पर सकल दिगम्बर जैन समाज की ओर से पटका, पगड़ी एवं स्मृति चिह्न भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया गया। उनकी उपलब्धि पर समाज के महिला-पुरुषों में खुशी का माहौल रहा।
कार्यक्रम में गौरव रपरिया ने बताया कि अश्वनी कुमार जैन ने नागरिक शास्त्र विषय को रुचिकर एवं प्रभावी बनाने के लिए अनेक नवाचार किए। इनमें नागरिक शास्त्र मेला, भारतीय संसद का मॉडल, संविधान की प्रस्तावना का पाठ, संविधान क्विज, पोस्टर प्रतियोगिता, वीडियो के माध्यम से अध्ययन एवं शैक्षिक भ्रमण प्रमुख हैं। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न सामाजिक एवं स्वच्छता अभियानों में भी सक्रिय सहभागिता की तथा स्वच्छ भारत अभियान के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में विभिन्न गतिविधियों में योगदान दिया।
सम्मान से अभिभूत अश्वनी कुमार जैन ने सकल दिगम्बर जैन समाज, मंदिर समितियों एवं आयोजक समिति का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, परिवार, पत्नी पूनम जैन, अर्चित व पावनी जैन, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षक साथियों, विद्यालय प्रबंधन, विद्यालय परिवार एवं मीडिया को दिया।
इस अवसर पर सतेंद्र कुमार जैन, अशोक जैन रपरिया, प्रवीन जैन सिंघई, राजीव जैन सीआईडी, विनोद जैन पाण्डे, नवीन जैन, प्रमोद जैन, विमल जैन, नितिन जैन, सतीश जैन, विपुल जैन हीरो, अमन जैन पोद्दार, रोहित जैन संसार सोप, अंकुर जैन, अमित जैन सिंपी, संजू जैन, गौरव रपरिया, अनिल जैन, मुकेश जैन, रविन्द्र जैन, अभय जैन, जाग्रति जैन, अभिषेक जैन, मनोज जैन सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।








