Newsउत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

यूपी फिरोजाबाद सुहाग नगर चौराहे पर ओवरलोड ऑटो पर कार्रवाई

स्टार न्यूज़ टेलीविजन उतार प्रदेश

फिरोजाबाद। शहर की यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए यातायात पुलिस ने सुहाग नगर चौराहे पर अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन कर रहे ऑटो चालकों पर कार्रवाई की।

चौराहे पर क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर चल रहे ऑटो को पुलिस ने रोककर अतिरिक्त सवारियों को नीचे उतारा। चालकों को क्षमता के अनुसार सवारियां बैठाने और यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई।

मौके पर टीएसआई आर.के. सिंह, हेड कॉन्स्टेबल रामचंद्र सिंह सहित दो होमगार्ड जवान मौजूद रहे। पुलिसकर्मियों ने यातायात नियंत्रित कर वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित कराया।

कार्रवाई के बाद कुछ समय के लिए सुहाग नगर चौराहे पर यातायात व्यवस्था सुचारु नजर आई। स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरलोड ऑटो और यातायात अव्यवस्था पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहने चाहिए।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button