
Newsउत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें
यूपी फिरोजाबाद जिला कारागार में बंदी की उपचार के दौरान मौत
स्टार न्यूज़ टेलीविजन उत्तर प्रदेश
फिरोजाबाद। जिला कारागार में बंद 45 वर्षीय बंदी मोहम्मद हसन उर्फ भूरी की उपचार के दौरान मौत हो गई। मंगलवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जेल प्रशासन के अनुसार बंदी पहले से हृदय रोग से पीड़ित था और उसका उपचार चल रहा था। हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।


