लोनी के सुधीर इन्क्लेव में धूमधाम ओर शांतिपूर्ण तरीके से निकाला गया ईद मिलादुन्नबी का जुलूस।
पैगम्बर मुहम्मद साहब के 1501 वें जनवदिवस पर मुसलमानों ने किया खुशी का इज़हार।
लोनी। पूरी दुनिया में आज पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन बेहद धूमधाम से और शांतिपूर्वक तरीके से मनाया
गया 26 अगस्त को आज पैगंबर साहब के 1501 वें जनवदिवस के रूप में मनाया गया। उत्तर प्रदेश के लोनी सुधीर एंक्लेव में जामिया रजविया रियाजुल उलूम ट्रस्ट और जामिया रिजविया शोएब उल उलूम ट्रस्ट के बैनर तले शांतिपूर्ण तरीके से 25 फुटा रोड से चलकर के जुलूस इलाके की कई गलियों में घुमा इस जलूस में डायमंड चौक से मस्जिद फैजाने मुस्तफा कमेटी और मस्जिद इमाम अहमद रजा कमेटी का जुलूस भी जुलूस ए मोहम्मदी में शामिल हुआ। जुलूस के आयोजक कारी हसन रजा ने सभी लोगों को एकत्रित होने का आमंत्रण दिया ओर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के चाहने वालों ने हरी झंडिया ओर सरकार की आमद मरहबा के नारों के साथ जुलूस को सफल बनाया।
निगरानी के तौर पर जामिया रिजविया शोएब उल उलूम ट्रस्ट कारी गुलाम गौस अशरफी साहब ने पूरी जिम्मेदारी के साथ सड़कों पर अन्य आने जाने वाले वाहनों के लिए अलग जगह देने के लिए बखूबी अपना कर्तव्य निभाया।
यह जुलूस मोहम्मदी 25 फुटा रोड से चलकर सुधीर एंक्लेव के 50 फुटा रोड ओर बलराज हॉल से होते हुए सीधे मस्जिद फैजाने मुस्तफा पर पहुंचा ओर वहां पर जुलूस को सम्पन्न कर दिया गया।इस मौके पर चारों कमेटियों के मेंबर जैसे रिजवान वाहिदी,खान साहब,अखलाक भाई,अकबर साहब,एहसान साहब आदि लोग मौजूद रहे।





