Newsउत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

टूंडला में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मौके का जुलूस बना भाईचारे की मिसाल, जगह-जगह हुआ स्वागत और लंगर वितरण

स्टार न्यूज़ टेलीविजन उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद के टूंडला में बारह वफात का जुलूस ए मोहम्मदी बड़े हर्षोल्लास, अमन और आपसी भाईचारे के साथ निकाला गया। जुलूस की शुरुआत नगला मस्जिद, लाइनपार से हुई, जो दीप चौराहा, भारत माता चौक और सुभाष चौराहा होते हुए बलदेव रोड पहुंचा।

जुलूस के दौरान जगह-जगह लोगों ने जुलूस में शामिल गणमान्य लोगों और मौलवियों का स्वागत कर सम्मान किया। शहर में कई स्थानों पर लंगर और फल वितरण की व्यवस्था की गई। सिख समाज के लोगों ने भी लंगर बांटकर आपसी सौहार्द और भाईचारे की मिसाल पेश की।

जुलूस में सभी धर्मों के लोगों की सहभागिता देखने को मिली। लोगों ने एक-दूसरे को सहयोग देते हुए देश में अमन-चैन और सामाजिक एकता का संदेश दिया। बारह वफात के मौके पर पूरा शहर आकर्षक सजावट और रोशनी से जगमगाता नजर आया।

जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। पुलिसकर्मियों ने मुस्तैदी के साथ जुलूस को निर्धारित मार्ग से शांतिपूर्ण ढंग से निकलवाया। पूरे आयोजन में गंगा-जमुनी तहजीब, भाईचारे और सौहार्द की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली।

प्रोग्राम के दौरान शहजाद खान अंसार अंसार अहमद शोएब अब्बासी परवेश अली आशिफ अब्बासी आरिफ अली समीम जमील अब्बास तुषार शकील अब्बास बॉबी भाई साजिद अली मुनव्वर अली आदि लोग उपस्थित रहे

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button