Newsउत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

विज्ञान और आध्यात्म के रहस्यों को उजागर करेगी ‘देवी विज्ञानम’ फिल्म, फतेहाबाद रोड पर पोस्टर का भव्य विमोचन!

स्टार न्यूज टेलिविजन उत्तर प्रदेश 

रिपोर्ट अमीन अहमद

आगरा विज्ञान, आध्यात्म और मानवीय आस्था के बीच के संबंधों को दर्शाती फ़िल्म देवी विज्ञानम के पोस्टर का विमोचन फतेहाबाद रोड स्थित होटल पन्ना पैराडाइज में किया गया। को-प्रोड्यूसर मोहित शर्मा और भरत शर्मा ने बताया कि फ़िल्म की कहानी एक ऐसे नास्तिक व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका विज्ञान और तर्क पर अटूट विश्वास है लेकिन जीवन में घटने वाली कुछ रहस्यमयी घटनाएं उसके विचारों को चुनौती देती हैं। इन घटनाओं के बीच वह मां करणी की दिव्य शक्ति को जानने और समझने की असाधारण यात्रा पर निकल पड़ता है। इस दौरान उसके जीवन, विश्वास और दुनिया को देखने का नजरिया पूरी तरह बदलने लगता है।

कार्यक्रम संयोजक प्रांजल भारद्वाज ने बताया कि फिल्म में आस्था, रिश्तों और जीवन के रहस्यों को खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया है। कहानी ऐसे व्यक्ति की है, जो हमेशा ईश्वर के अस्तित्व पर सवाल उठाता रहा है, लेकिन कुछ अनुभव उसे अपनी मान्यताओं पर दोबारा विचार करने के लिए मजबूर कर देते हैं। फिल्म का निर्देशन कर्तव्य शाह ने किया है, जबकि इसका निर्माण किंग प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले किया गया है। फिल्म की कहानी पृथ्वी पटेल ने लिखी है। इस अवसर पर रविकांत दुबेश, बाबू गप्पी, चेतन अरोड़ा, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, ब्रजमोहन अरोड़ा, मनीष उपाध्याय, देवेन्द्र वर्मा, मोहित शर्मा पलीया, अंजुम भाई आदि मौजूद रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button