
लखनऊ:राजधानी अति सुरक्षित बैंक शाखा के लाकर से 1 करोड़ के सोने के गहने गायब
स्टार न्यूज़ टेलीविजन
राकेश पाण्डेय
लखनऊ:यूपी की राजधानी लखनऊ में चौक के इंडियन बैंक सिटी शाखा के लॉकर से एक करोड़ रुपये के सोने के जेवर गायब हो गए। लखनऊ में तैनात मेडिकल अफसर अपनी पत्नी के साथ गुरुवार सुबह बैंक लॉकर खोलने पहुंचे तो उसमें रखे जेवरात गायब मिले।
इसकी शिकायत डॉक्टर की पत्नी में पहले बैंक मैनेजर से की और फिर चौक कोतवाली में इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है। लॉकर से जेवर गायब होने की शिकायत पर चौक पुलिस बैंक में लगे सीसीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की पड़ताल की जा रही है। डॉक्टर की पत्नी दो साल बाद बैंक में अपना लॉकर खोलने गुरुवार को आई थी।
*इसी माह नवंबर 2006 को बैंक में लिया था लॉकर*
चौक के सराय माली खां निवासी डॉ. रवि प्रकाश दीक्षित लखनऊ में मेडिकल अफसर है। उनकी पत्नी गीता व परिवार के अन्य सदस्य यहां रहते है। पत्नी गीता ने चौक कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई है कि नवंबर 2006 में उन्होंने चौक के इंडियन बैंक के सिटी शाखा में लॉकर नंबर 896 लिया था। उसमें उनके सास ससुर और माता-पिता से शादी के समय मिले जेवर रखे थे। सभी सोने के जेवर को उन्होंने एक स्टील के बाक्स में रखा था और फिर बाक्स को लॉकर में रखा था।
*चौक पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही*
गुरुवार सुबह करीब 10.05 बजे वह अपने पति डॉक्टर रवि प्रकाश के साथ बैंक की शाखा में लॉकर खोलने पहुंची थी। लॉकर खोलने पर न तो वहां स्टील का बाक्स था और न ही उसमें रखे जेवर थे। सोने के जेवरों की बाजारी कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। गीता दीक्षित ने इस मामले में बैंक मैनेजर से शिकायत की तो आरोप है कि बैंक के स्टॉफ की तरफ से उन्हें कोई मदद नहीं मिली। जिसके बाद उन्होंने चौक थाना में लॉकर से जेवरों के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर चौक पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
*बैंक में 6 महीने का फुटेज रिकार्ड में*
चौक पुलिस ने गीता दीक्षित की शिकायत पर शुक्रवार दोपहर इंडियन बैंक की शाखा जाकर जांच पड़ताल की। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीबीआर जांच के लिए सुरक्षित किया। पुलिस का कहना है कि डीबीआर में सीसीटीवी की केवल 6 माह ही सेफ रहती है। जबकि डॉक्टर की पत्नी ने दो साल पहले लॉकर खोला था। 6 माह की फुटेज खंगाली जा रही है। इसके साथ ही बैंक के मैनेज व स्टॉफ से भी पूछताछ की जाएगी। बैंक के लॉकर खोलने का रजिस्टर भी चेक किया जा रहा है।
लॉकर नंबर 896 में रखे थे ये सामान,जिसमें 8 चेन,2 जोड़ी कड़े,10 बड़ी अंगूठियां,3 छोटी अंगूठियां,2 बड़े झाले,1 नंथ,1 मोहर,1 झुमकी,1 मांगबेदी टीका,1 हार,1 सीतारामी शामिल था।सभी सोने के जेवर थे।



