DelhiNewsTrendingताज़ा तरीन खबरें

पीएम मोदी का युवाओं के नाम संदेश, बोले—’बच्चों को माफ कर दिया जाएगा, अब गले लगाने का समय’

इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा कर युवाओं से की भावुक अपील - बोले—प्रदर्शन के दौरान मेरी मां को गालियां दी गईं - कहा—अब कटुता छोड़कर आगे बढ़ने का समय है


वीना टंडन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार देर रात इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर देश के युवाओं को संदेश दिया। वीडियो में उन्होंने कहा कि बच्चों को माफ कर दिया जाएगा और अब समय कटुता छोड़कर उन्हें गले लगाने का है।

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि प्रदर्शन के दौरान उनकी मां के खिलाफ भी अपमानजनक टिप्पणियां की गईं। इसके बावजूद उन्होंने कहा कि अब प्रतिशोध का नहीं, बल्कि क्षमा और संवाद का समय है।

प्रधानमंत्री ने युवाओं से सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की अपील करते हुए कहा कि देश के भविष्य के लिए आपसी विश्वास और सौहार्द बनाए रखना आवश्यक है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button