
एस पी ने दिया एकजुट होकर राष्ट्र की प्रगति और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का संदेश
लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर भब्य आयोजन दौड़ा गाजीपुर
स्टार न्यूज़ टेलीविजन ब्यूरो रिपोर्ट
गाजीपुर 31 अक्टूबर:लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़ का आयोजन किया गया।आज दिनांक 31 अक्टूबर को नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम से एकता दौड़ को एसपी विनय कुमार सिंह ने सरदार पटेल की तस्वीर पर माल्यार्पण कर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह दौड़ नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम से शुरू होकर विकास भवन चौराहे तक निकाली गई, जिसमें जनपदीय पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस दौरान एसपी ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता के महत्व पर जोर देते हुए सभी को एकजुट होकर राष्ट्र की प्रगति और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता और आपसी सौहार्द की भावना को मजबूत करना रहा।इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी गाजीपुर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे








