Newsउत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

निशुल्क प्रशिक्षण से संवर रहे युवाओं के सपने, दो साल में 50 से अधिक अभ्यर्थी बने पुलिस जवान

स्टार न्यूज टेलीविजन उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद। टूंडला अगर मन में सेवा का जज़्बा और मार्गदर्शन सही मिले तो सफलता दूर नहीं रहती। इसी सोच को साकार कर रहे हैं टूंडला फिजिकल एकेडमी के संचालक एवं कोच रामकुमार, जो पिछले दो वर्षों से ठाकुर बीरी सिंह इंटर कॉलेज के खेल प्रांगण में युवाओं को प्रतिदिन निशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण दे रहे हैं।

इस प्रशिक्षण शिविर में टूंडला ही नहीं, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं रोजाना पहुंचकर शारीरिक दक्षता की तैयारी कर रहे हैं। शिविर का सबसे बड़ा परिणाम वर्ष 2025 की पुलिस भर्ती में देखने को मिला, जब यहां प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 50 से अधिक छात्र-छात्राओं का चयन पुलिस विभाग में हुआ।

कोच रामकुमार का कहना है कि उनका उद्देश्य युवाओं को आर्थिक बोझ से मुक्त रखते हुए उन्हें अग्निवीर, भारतीय सेना और पुलिस जैसी सेवाओं के लिए बेहतर शारीरिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है। उनका मानना है कि यदि युवाओं को सही दिशा, अनुशासन और नियमित अभ्यास मिले तो वे किसी भी प्रतियोगी भर्ती में सफलता हासिल कर सकते हैं।

शिविर में अभ्यर्थियों को दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद तथा अन्य शारीरिक दक्षता से जुड़े अभ्यास कराए जाते हैं। साथ ही उन्हें अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित किया जाता है।

कोच रामकुमार ने बताया कि यह निशुल्क प्रशिक्षण शिविर आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक युवा अपने सपनों को साकार कर देश की सेवा का अवसर प्राप्त कर सकें। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मेहनत, लगन और नियमित अभ्यास को सफलता की सबसे बड़ी कुंजी बताया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Check Also
Close
Back to top button