उत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

जमीनी विवाद से नाराज़ युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा 10घंटे से पुलिस परेशान डीएम को बुलाने की कर रहा मांग

स्टार न्यूज़ टेलिविजन

ब्यूरो रिपोर्ट

गाजीपुर:सुहवल थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह एक युवक पारिवारिक जमीनी विवाद के चलते करीब 130 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घटना डुहियां गांव की है। सरैयां गांव निवासी सुनील बिंद के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों और परिजनों में हड़कंप मच गया।

मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक सुबह अचानक गांव में स्थित मोबाइल के टावर पर चढ़ा। वह ऊपर से लगातार प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर कर रहा था और जमीन विवाद के निस्तारण की मांग कर रहा था। युवक बार-बार अधिकारियों को मौके पर बुलाने की बात कह रहा था और चेतावनी दे रहा था कि यदि उसकी बात नहीं सुनी गई तो वह टावर से कूद जाएगा।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास सुरक्षा घेरा बनाकर युवक को समझाने का प्रयास शुरू किया।
काफी देर तक पुलिसकर्मी और ग्रामीण युवक को शांत कराने में जुटे रहे। पुलिस उसे लगातार सुरक्षित नीचे उतरने के लिए समझा रही थी। युवक मौके पर जिलाधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़ा हुआ है।ग्राम प्रधान राममूरत बिंद ने बताया कि सुनील बिंद अपने भाइयों में सबसे छोटा है। पिता की मौत के बाद उसकी मां मीना देवी के नाम पर विधवा आवास स्वीकृत हुआ था।

हालांकि, पट्टीदार रामनाथ बिंद के साथ चल रहे जमीन विवाद के कारण आवास निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो सका।दोनों पक्षों के बीच भूमि विवाद को लेकर शनिवार को गांव में पंचायत भी हुई थी। इसमें विवाद निस्तारित कर दिए जाने की बात सामने आई थी। इसके बावजूद रविवार सुबह युवक का अचानक टावर पर चढ़ जाना पूरे गांव के लिए हैरानी का विषय बना हुआ है।थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है।

सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है। उन्होने कहा कि पीड़ित सुनील बिंद को आश्वासन देकर कि सभी मामले की समाधान करा दिया जायेगा। इसके बाद नीचे उतारा गया।

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button