
ताज़ा तरीन खबरेंउत्तर प्रदेश
पूलिस लाइन एसपी ने लिया परेड का जायजा डायल 112 को मिली तीन लग्जरी एसी गाडियां
स्टार न्यूज़ टेलिविजन
गाजीपुर:पुलिस अधीक्षक इरज रजा ने पुलिस लाइन में शुक्रवार को आयोजित परेड की सलामी ली श।
उन्होंने परेड का निरीक्षण कर सभी अधि0 कर्मचारियों द्वारा अनुशासन बनाये रखने के उद्देश्य से एकरूपता परेड कराया।
इस दौरान जिलें में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु डायल 112 की 03 नई स्कार्पियो गाड़ी व 05 नई बाइक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया ।
तत्पश्चात उन्होंने पुलिस लाइन परिसर में थानों से आई डायल 112 ( UP 112 ) गाड़ियों का गहनता से निरीक्षण कर डायल 112 कंट्रोल रूम, जी0डी0 कार्यालय का निरीक्षण किया गया तथा साप्ताहिक अर्दली रूम के दौरान विभिन्न रजिस्टरों को चेक कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।




