DelhiNewsताज़ा तरीन खबरें

नर्सों की मुस्कान मरीजों को देती है हिम्मत : रेखा गुप्ता

वीना टंडन
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एलएनजेपी अस्पताल पहुंचकर नर्सों से मुलाकात की और उनके योगदान को स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ बताया। इस दौरान उन्होंने नर्सिंग इंटर्न्स के स्टाइपेंड में 27 गुना वृद्धि को ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि इससे नर्सों के सम्मान, आत्मविश्वास और बेहतर भविष्य को नई मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अस्पताल दौरे की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि अस्पतालों में दवाइयां अपना काम करती हैं, लेकिन मरीजों को हिम्मत नर्सों की मुस्कान से मिलती है। डॉक्टर इलाज करते हैं, लेकिन मां जैसा स्नेह, भरोसा और देखभाल नर्सें देती हैं। कई बार परिवार दूर होता है, तब नर्स ही मरीज का सबसे बड़ा सहारा बनती है।

उन्होंने कहा कि नर्सों की सेवा केवल नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सबसे बड़ी पूजा है। सरकार नई नियुक्तियों के जरिए स्वास्थ्य व्यवस्था में नर्सिंग समुदाय की भूमिका को और मजबूत कर रही है।

रेखा गुप्ता ने कहा कि नर्सों का समर्पण लाखों परिवारों के जीवन में आशा, विश्वास और नई ऊर्जा भरता है। उन्होंने सभी नर्सों को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर सेवा की कामना की।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Check Also
Close
Back to top button