
*ईरान-अमेरिका में 2 हफ्ते का सीजफायर: 40वें दिन जंग रुकी; ईरान होर्मुज भी खोलेगा, नागरिकों से कहा- जीत का जश्न मनाएं*
*सीज़फायर के एलान से अमेरिका से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में शेयर बाजार हुए गुलजार, भारतीय शेयर बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों में आज अच्छा बढ़त होने की पुरी संभावना*
*1* अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को दो हफ्ते के लिए रोक दिया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने सीजफायर का एलान करते हुए कहा कि ईरान पर होने वाले संभावित हमले और बमबारी को फिलहाल दो हफ्तों के लिए रोक दिया गया है
*2* क्या पूरी तरह टल गया महायुद्ध?: ट्रंप के बाद अब ईरान भी युद्धविराम पर सहमत, समझौते को बताया अपनी बड़ी जीत
*3* मोदी 21 अप्रैल को पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे, 79 हजार करोड़ की लागत से हुई तैयार, दो महीने में दूसरी बार राजस्थान आ रहे PM
*4* राजनाथ बोले- पाकिस्तान कितने टुकड़ों में बंटेगा, भगवान ही जाने, बंगाल में नजर डाली तो बुरा नतीजा होगा; PAK बोला था- भविष्य में कोलकाता निशाने पर
*5* भारत में खुला सेंट किट्स और नेविस का उच्चायोग: जयशंकर ने किया स्वागत, कहा- मजबूत होंगे दोस्ताना संबंध
*6* चुनाव आयोग प्रमुख से आज मिलेंगे टीएमसी नेता, SIR और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर पूछेंगे सवाल
*7* ‘मोदी सरकार पत्थर दिल हो गई…’, मणिपुर में दो बच्चों की मौत के बाद राहुल गांधी ने बोला हमला
*8* चिंताजनक: कीटाणुनाशक बन रहे खतरा, एंटीबायोटिक दवाओं को कर रहे बेअसर; वैज्ञानिकों ने दी बड़ी चेतावनी
*9* घर को साफ और सुरक्षित रखने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले एंटीबैक्टीरियल साबुन, वाइप्स और डिसइन्फेक्टेंट अब एक गंभीर वैश्विक स्वास्थ्य संकट की वजह बनते जा रहे हैं। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि इन कीटाणुनाशकों में मौजूद रसायन बैक्टीरिया को खत्म करने के बजाय उन्हें और मजबूत बना रहे हैं, जिससे वे एंटीबायोटिक दवाओं के प्रति प्रतिरोधी होते जा रहे हैं
*10* नए वित्त वर्ष की पहली मौद्रिक नीति का आज होगा ऐलान, रेपो रेट और ईएमआई पर टिकी सभी की निगाहें
*11* राजस्थान की IPL-19 में लगातार तीसरी जीत, मुंबई को 27 रन से हराया; जायसवाल ने नाबाद 77 रन बनाए, 3 बॉलर्स को 2-2 विकेट
*12* उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और मैदानी इलाकों में भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई। भूस्खलन से राजमार्ग बंद और सैकड़ों वाहन फंसे। दिल्ली-एनसीआर और यूपी में तापमान गिरा, फसलों को नुकसान भी। स्काईमेट ने चेतावनी दी है कि 2026 में सुपर अल नीनो के कारण गर्मी बढ़ेगी और मानसून कमजोर रहेगा






