DelhiNewsताज़ा तरीन खबरें

गुरु तेग बहादुर के प्रकाश पर्व पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

वीना टंडन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन को निडरता, त्याग और मानवता का अद्वितीय उदाहरण बताया।
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि गुरु तेग बहादुर जी हमारी सभ्यता की महान आध्यात्मिक विभूति थे, जिनका जीवन साहस, बलिदान और मानवता के प्रति गहरी संवेदना से परिपूर्ण था। उन्होंने कहा कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी गुरु तेग बहादुर जी सत्य, गरिमा और आस्था की रक्षा के लिए अडिग खड़े रहे।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि गुरु तेग बहादुर जी का शाश्वत संदेश आज भी समाज को न्यायपूर्ण, करुणामय और सौहार्दपूर्ण दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Check Also
Close
Back to top button