Newsउत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

यूपी पुलिस प्रशासन I G R S निस्तारण में आगरा पुलिस बनी प्रदेश की नंo -1

स्टार न्यूज टेलीविजन

उतार प्रदेश आगरा, आगरा पुलिस कमिश्नरेट ने जन शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए जुलाई 2026 की आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) रैंकिंग में पूरे उत्तर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। आगरा पुलिस ने मूल्यांकन के सभी 10 मानकों पर शत-प्रतिशत (100%) अंक हासिल कर प्रदेश के सभी पुलिस कमिश्नरेट और जनपदों में अपना परचम लहराया। शासन स्तर पर आगरा पुलिस से संबंधित 6,011 शिकायतों का फीडबैक लिया गया, जिसमें शिकायतकर्ताओं ने समयबद्ध, पारदर्शी और संतोषजनक निस्तारण को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। इसी उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर आगरा पुलिस को प्रदेश में सर्वोच्च रैंकिंग मिली। इस सफलता का श्रेय पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार के नेतृत्व में प्रभावी मॉनिटरिंग, जवाबदेही और शिकायतों के त्वरित समाधान की कार्यप्रणाली को दिया जा रहा है। कमिश्नरेट स्तर पर शिकायतों की नियमित समीक्षा, निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई और शिकायतकर्ताओं से लगातार संवाद की व्यवस्था ने इस उपलब्धि में अहम भूमिका निभाई। आगरा पुलिस का कहना है कि आईजीआरएस केवल शिकायत निस्तारण का मंच नहीं, बल्कि जनता और पुलिस के बीच विश्वास को मजबूत करने का एक प्रभावी माध्यम है। इसी उद्देश्य के साथ प्रत्येक शिकायत की गंभीरता से जांच कर उसका निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। प्रदेश में नंबर-1 रैंक मिलने पर पुलिस कमिश्नरेट ने इसे पूरी टीम की सामूहिक मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम बताया। अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी जन शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निस्तारण के लिए इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य जारी रहेगा, ताकि प्रत्येक नागरिक को समय पर न्याय और बेहतर पुलिस सेवाएं मिलती रहें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button