
सरदार धर्मवीर सिंह को बनाया नवां शहर का शहीद भगत सिंह नगर जिला अध्यक्ष
स्टार न्यूज़ टेलीविजन उतार प्रदेश। आगरा
पंजाब नवां शहर। देश में स्वतंत्रता सेनानी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके सम्मान के लिए आवाज उठाने वाला उत्तर भारत का एकमात्र संगठन आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन ने संगठन का विस्तार करते हुए पंजाब में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
संगठन के ,दिल्ली मीडिया प्रभारी श्री सलीम अंसारी की प्रस्तुति पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी.एस. बेदी जी ने सरदार धर्मवीर सिंह को पंजाब प्रांत के जनपद नवां शहर (शहीद भगत सिंह नगर) का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है।
मनोनयन पत्र में कहा गया है कि सरदार धर्मवीर सिंह का कार्यकाल एक वर्ष का रहेगा। इस दौरान वे संगठन में निःस्वार्थ भाव से, संविधान की मर्यादा में रहकर राष्ट्र एवं जनहित में सेवा प्रदान करेंगे। संगठन ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
बताया गया कि संगठन लगातार भ्रष्टाचार, अपराध के खिलाफ और स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान के लिए देश भर में कार्य कर रहा है। पंजाब में संगठन को मजबूत करने के लिए अनुभवी और समाजसेवी लोगों को जोड़ा जा रहा है।
इस अवसर पर संगठन के सभी पदाधिकारियों ने सरदार धर्मवीर सिंह को बधाई दी है





