
जिले में तीन दिन चलेगा समाधान समारोह सुलह समझौते को बढ़ावा देने की शानदार पहल
स्टार न्यूज़ टेलिविजन
ब्यूरो रिपोर्ट
गाजीपुर: न्याय को घर-घर तक सरल एवं सुलभ बनाने तथा सहमति से न्याय की भावना को मूर्त रूप देने के उद्देश्य से भारत के सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा समाधान समारोह 2026 का आयोजन किया जा रहा है।
यह आयोजन दिनांक 21 अप्रैल 2026 से प्रारंभ है तथा इसका समापन 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालत के आयोजन के साथ होगा। इस समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) के आयोजन का लक्ष्य सर्वाेच्च न्यायालय में लंबित वैसे मामले जो आपसी सहमति तथा सुलह से निष्पादन योग्य है, उनको सुलह-सहमति से निष्पादित करना है।
इस संबंध में नीरज गोंड, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ने बताया कि उपरोक्त विशेष लोक अदालत का आयोजन माननीय उच्चतम न्यायालय परिसर में किया जायेगा। सर्वाेच्च न्यायालय में लंबित पारिवारिक विवाद, दुर्घटना दावा, चेक बाउंस, भू-अधिग्रहण, आपराधिक सुलहनीय मामले, श्रम संबंधी विवाद तथा ऐसे मामले जो आपसी सहमति से निष्पादन योग्य है उन्हें शामिल किया गया है तथा उन मामलों से संबंधित पक्षकारों के आपसी सुलह वार्ता हेतु प्रयास करने वाली बैठकों का आयोजन राज्य, जिला, तालुका एवं उच्च न्यायालय स्तर के विधिक सेवा प्राधिकरणों के मध्यस्थता केन्द्रों में किया जायेगा।
पक्षकार इन बैठकों में सशरीर (व्यक्तिगत रूप से) अथवा आभासी (ऑनलाइन) माध्यम से भाग ले सकते हैं। मामले के पक्षकार एवं उनके अधिवक्ता इन सुलह वार्ता में भाग ले सकते हैं। माननीय सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा उपरोक्त प्रकृति के संदर्भित प्रकरणों में सुलह वार्ता हेतु जिला न्यायालय स्तर पर न्यायिक अधिकारीगणों व अनुभवी मध्स्थगणों को सम्मिलित करते हुए 04 पीठों का गठन किया गया है। इन पीठों की पहली बैठक दिनांक 29. को व शेष बैठकें दिनांक 02 व 05 जून को जिला न्यायालय परिसर, गाजीपुर में की जायेगी।
साथ ही यह भी अवगत कराया गया है कि जनसामान्य में यदि किसी व्यक्ति का कोई प्रकरण माननीय उच्चतम न्यायालय के समक्ष लंबित है तथा यदि वह लंबित प्रकरण उपरोक्त श्रेणी में आता है तथा व्यक्ति उसे सुलह के आधार पर निस्तारित कराना चाहता है तो इसके लिए एक ऑनलाइन गूगल फॉर्म उपलब्ध कराया गया है, जिसे भरकर आवेदन किया जा सकता है।
इसे भरना अत्यंत सरल है। यह माननीय सर्वाेच्च न्यायालय की वेबसाइट ( http://www.sci.gov.in ) पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर से सम्पर्क कर सकते है।





