
12 जुलाई, रविवार सुबह के मुख्य समाचार
.
🔸 *ईरान ने अगले आदेश तक होर्मुज स्ट्रेट बंद किया*, किसी भी जहाज को मंजूरी के बिना पार न करने की हिदायत दी, अमेरिका ने कई ईरानी शहरों पर फिर की एयरस्ट्राइक
🔸 *राजस्थान मौसम अपडेट:* राज्य मे मानसून के तेवर ढीले हुए, कल उदयपुर में दिन में तापमान 33 और रात को 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में चित्तौड़गढ@34, राजसमंद@33.4
🔸 *वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा आज से*, 17 तक 2 पारियों में होगी, उदयपुर में 99 केंद्र, कुल 1.30 से ज्यादा अभ्यर्थी
🔸 कोटा: *जिस जमीन पर बन रहा बीजेपी कार्यालय, रेलवे ने उसे अपना बताया*, निर्माण को करार दिया अवैध
🔸 राजस्थान: सरकारी अस्पतालों में *भीलवाड़ा में 5 और बांसवाड़ा में 4 प्रसूताओं की मौत* से हड़कंप
🔸 *अनिल अंबानी ग्रुप पर ईडी का एक्शन*: 1021 करोड़ की नई संपत्तियां अटैच, मनी लॉन्ड्रिंग में कुल जब्ती ₹20,367 करोड़
🔸 *मणिपुर में फिर भड़की हिंसा*, मैतेई समुदाय के 6 घरों में लगाई आग
🔸 *यूपी में आज बनेगा महारिकॉर्ड*, एक दिन में लगाए जाएंगे 35 करोड़ पौधे
🔸 उदयपुर-जयसमंद स्टेट मेगा हाईवे पर ओड़ा के समीप *कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत*, एक युवक गंभीर घायल
🔸 *बावी तूफान बना आफत*, चीन-जापान-ताइवान में हाई अलर्ट
🔸 *पिता के ‘बेगुनाह खून’ का बदला लेंगे, ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा* खामेनेई ने खाई कसम
🔸 *नीता अंबानी देश की सबसे पावरफुल महिला*: फॉर्च्यून इंडिया की लिस्ट में नंबर 1 पर, टॉप-10 में बेटी ईशा अंबानी भी शामिल
🔸 *अजब गजब न्यूज़*: अफवाह अगर दिमाग में 5G स्पीड से जाए घुस तो इंसान का दिमाग हो जाता है फुस्स, इसका लाइव डेमो एमपी के पांढुर्णा में मिला देखने को जहां एक 71 वर्षीय दादाजी को किसी ने कहा किडनी चोर गिरोह से रहने को सावधान, फिर क्या.. दादा को सड़क पर दिखी भीड़, उन्हें लगा कि जनता उनकी दोनों किडनियों की एडवांस बुकिंग करके रही है घूम, बचने का एक ही उपाय सूझा..सीधे 230 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर गए चढ़, पूरे 48 घंटे टावर पर रहे डटे, नीचे पुलिस, फायर ब्रिगेड और परिजन रहे मनाते, ऊपर दादाजी रहे सोचते, “जो ऊपर आया पहले, वही असली किडनी चोर!”, आखिरकार काफी मशक्कत के बाद लोग पाए उन्हें समझाने, सुरक्षित नीचे उतरे दादा, जब किडनी नहीं चुराने का भीड़ ने किया वादा, लोग ले रहे मजे, बोल रहे अफवाह ने ऐसा खेल रचाया, दादाजी ने टावर अपनाया, डर की बैटरी हुई फुल चार्ज, खौफ फर्राटे भरता भागा, अक्ल का नेटवर्क दे गया दगा
🔹 टेनिस विंबलडन 2026: चेक गणराज्य की *लिंडा नोस्कोवा ने जीता पहला ग्रैंड स्लैम*, हमवतन मुचोवा को हराकर बनीं चैंपियन
🔹 फुटबॉल फीफा वर्ल्ड कप: *नॉर्वे को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा इंग्लैंड*





