
बारात से लौट रहे तीन युवकों की बाईक डम्बल में फंसीं दर्दनाक मौत मचा हड़कंप
स्टार न्यूज़ टेलिविजन
ब्यूरो रिपोर्ट
गाजीपुर:नोनहरा थाना क्षेत्र के बौरी पुल के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। बारात से लौटते समय युवकों की बाइक एक ट्रेलर की चपेट में आ गई, जिससे ट्रेलर में फंसकर काफी दूर तक घसीटते चले गए और मौत हो गई ।
इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। जानकारी के अनुसार युवक इंग्लिशपुर गांव के निवासी कमला राम के बेटे की बारात खताहपुर गई थी। जहां से वह तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे। इसी दौरान कासिमाबाद की तरफ से आ रहे तेज गति ट्रेलर को ओवरटेक करने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर ट्रेलर के नीचे जा घुसी। ट्रेलर की चपेट में आते ही एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो युवक बाइक समेत ट्रेलर में फंस गए।
ट्रेलर में फंसकर बौरी पुल तक घसीटते चले गये। जहां उन दोनों युवको की भी मौत हो गई। मृतकों की पहचान सुमित कुमार (17) पुत्र अजय कमार, नीरज कुमार (19) पुत्र गोविंदर राम और नीतीश कुमार (19) पुत्र राम केवल राम के रूप में हुई है। सुमित और नीरज इंग्लिशपुर के निवासी थे, जबकि नीतीश ननिहाल में आया हुआ था।
रंजीतपुर शदियाबाद का रहने वाला था। दुखद पहलू यह है कि सुमित की बड़ी बहन की शादी 8 जून को और नीरज की बड़ी बहन की शादी 29 मई को तय है। घरों में इन खुशियों के बीच अब मातम पसरा हुआ है। हादसे की जानकारी मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रेलर को चारों ओर से घेर लिया। सूचना पर पहुंची नोनहरा पुलिस ने मोर्चा संभाला और ट्रेलर के चालक सुनिंदर (निवासी रॉबर्ट्सगंज) को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने ट्रेलर को भी अपने कब्जे में ले लिया है। नोनहरा थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।






