Newsउत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

MD जैन इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों ने किया संविधान की प्रस्तावना

स्टार न्यूज़ टेलीविजन उतार प्रदेश

 

फिरोजाबाद के सिरसागंज नगर में प्रतिष्ठित विद्यालय श्री एम डी जैन इंटर कॉलेज, सिरसागंज में विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज कुमार जैन एवं प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन के संयोजन में विद्यालय के कक्षा 11 के नागरिक शास्त्र के विद्यार्थियों ने संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया।

अश्वनी कुमार जैन ने विद्यार्थियों को बताया कि भारत का संविधान, भारत का सर्वोच्च विधान है। भारत का संविधान संविधान सभा द्वारा 26 नवम्बर 1949 को पारित हुआ था। इसलिए 26 नवम्बर को प्रतिवर्ष संविधान दिवस के रूप में सम्पूर्ण देश में मनाया जाता है। संविधान सभा के अस्थायी अध्यक्ष सच्चिदानंद सिन्हा, स्थायी अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र प्रसाद एवं प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ भीमराव अंबेडकर थे। इस संविधान को बनने में 2 वर्ष 11 माह 18 दिन लगे। 26 नवम्बर 1949 को पारित होने के पश्चात भारत में संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। इसलिये प्रतिवर्ष 26 जनवरी को देश में गणतंत्र दिवस अत्यंत हर्षोल्लास से मनाया जाता है।

उन्होंने विद्यार्थियों को भारत के संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराते हुए कि हम भारत के लोग भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवम्बर 1949 ई. मिति मार्गशीर्ष शुक्ल सप्तमी सम्वत दो हजार छ विक्रमी को एतदद्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।

प्रस्तावना पाठ में कु बबिता, इच्छा, खुशी, लवली, महक, मंतशा बानो, नेहा, नगवा बानो, नौशीन, राबिया, सुहानी, काजल, नेहा, मोनिका, अल्शिफा, अंजली, अंशी, अंशिका, दानिया नाज, दिव्या, गुँजन, हिना,खुशबू, कोमल, मुस्कान, नन्दनी, निशा, प्रिया, रागिनी, राखी, रश्मि, रूबी, शालिनी, शिवानी, सोनी, तनु, पारुल यादव, अजय, आदित्य, कुश आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button