उत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

आगरा में लॉन्च हुई आई फोन 16 की सीरीज, खरीदारी की उमड़ी भीड़ एप्पल स्टोर पर उमड़ी खरीदारों की

स्टार न्यूज़ टेलीविजन आगरा,

आगरा में लॉन्च हुई आई फोन 16 की सीरीज, खरीदारी की उमड़ी भीड़

एप्पल स्टोर पर उमड़ी खरीदारों की भीड़

लॉन्चिंग से पहले ही शुरू हुई थी बुकिंग

आज ही बिक गए 100 से ज्यादा फोन

ताजनगरी आगरा में भी आई फोन 16 की सीरीज लॉन्चिंग की गई। आई फोन 16 को लेकर लोगों में अलग ही दीवानगी देखने को मिली। लॉन्चिंग से पहले ही लोगों ने फोन की बुकिंग शुरू कर दी थी, और आज आई फोन 16 लॉन्च होते ही, संजय पैलेस स्थित आई प्राइम पर खरीदारों की भीड़ उमड़ गई।

लॉन्च आई प्राइम के एमडी रवि खंडेलवाल ने की। लॉन्चिंग के दौरान एक स्पेशल केक काटा गया, जिसमे आई प्राइम और आई फोन की फोटो थी। आई प्राइम के एमडी रवि खंडेलवाल ने बताया कि आई फोन को लोगो में अलग ही दीवानगी हमेशा देखने को मिली है। आई फोन 16 की लॉन्चिंग से पहले ही लोगों ने बुकिंग करवाना शुरू कर दी थी, आज लॉन्च होते ही 100 से ज्यादा फोन हमने लोगों को दिए है। इस बार आई फोन 16 में अलग अलग फीचर्स दिए गए है। इसमें कलर भी कई स्पेशल दिए है। कंपनी ने आई फोन 16, 16 प्लस, 16 प्रो और 16 प्रो मैक्स को लांच किया है। पिछली बार के आई फोन की तुलना में इस बार आई फोन 16 में लोगों को एक अलग नए फीचर्स मिलेंगे। जिसमे मुख्य रूप से अब डिस्प्ले के अलावा कैमरे को खोलने के लिए फोन की लाइनिंग पर ही टच दी गई है, यही से आप कैमरे को जूम भी कर सकेंगे।

इस दौरान आई प्राइम के सभी स्टाफ ने शुभकामनाएं देते हुए ग्राहकों को केक भी खिलाया।..

आगरा से पत्रकार अमीन अहमद की रिपोर्ट

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Check Also
Close
Back to top button