
फिरोजाबाद गरीब परिवारों को, कोमल फाउंडेशन ने बांटी राशन किट।
स्टार न्यूज़ टेलीविजन उतार प्रदेश
फिरोजाबाद। आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों को राहत पहुंचाने और उनके साथ खड़े होने के उद्देश्य से कोमल फाउंडेशन द्वारा ग्राम सेवला, पोस्ट ओखरा में राशन सामग्री किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान करीब 60 जरूरतमंद परिवारों की महिलाओं एवं अन्य लोगों को आवश्यक खाद्य सामग्री से युक्त राशन किट वितरित की गईं।
राशन सामग्री किट पाकर जरूरतमंद परिवारों के चेहरों पर खुशी और संतोष नजर आया।
राशन सामग्री किट का वितरण राज्य युवा पुरस्कार विजेता एवं कोमल फाउंडेशन के अध्यक्ष अश्वनी कुमार राजौरिया तथा श्री सागर सिंह उर्मिला देवी इंटर कॉलेज, जाजूमई के प्रधानाचार्य सुनील यादव ‘सिंटू’ ने अपने हाथों से किया।
इस अवसर पर अश्वनी कुमार राजौरिया ने कहा कि समाज में ऐसे अनेक परिवार हैं, जो आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। ऐसे परिवारों तक सहायता पहुंचाना केवल सामाजिक दायित्व ही नहीं, बल्कि मानवता की सेवा भी है। उन्होंने कहा कि कोमल फाउंडेशन का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को केवल सहायता देना ही नहीं, बल्कि उन्हें सम्मान और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का अवसर उपलब्ध कराना है।
उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, बाल विकास तथा जरूरतमंद परिवारों की सहायता के क्षेत्र में लगातार कार्य किया जा रहा है। भविष्य में भी समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों तक सहायता पहुंचाने के लिए संस्था पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।
प्रधानाचार्य सुनील यादव ‘सिंटू’ ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए किए जा रहे ऐसे प्रयास समाज में संवेदनशीलता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कोमल फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के सक्षम लोगों और संस्थाओं को भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।
राशन सामग्री प्राप्त करने वाली महिलाओं एवं परिवारों ने कोमल फाउंडेशन और कार्यक्रम से जुड़े सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान कोमल फाउंडेशन के रामगोपाल बघेल, उदयवीर सिंह, राजेश कुमार, भूपत सिंह, रमेश चन्द्र, बबलू, मोनू आदि उपस्थित रहे।






