Newsउत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

संविधान के रंगों में चमकी नेहा, पोस्टर प्रतियोगिता में अव्वल

स्टार न्यूज़ टेलीविजन उतार प्रदेश

 

सिरसागंज। नगर के प्रतिष्ठित श्री एमडी जैन इंटर कॉलेज, सिरसागंज में भारतीय संविधान विषय पर कक्षा 11 की छात्राओं के बीच पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का संयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज जैन एवं प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन ने किया।

 

प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपने पोस्टरों के माध्यम से भारतीय संविधान की विशेषताओं, लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान निर्माताओं को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया। छात्राओं की प्रतिभा और रचनात्मकता ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

 

इस अवसर पर प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन ने कहा कि भारतीय संविधान देश का सर्वोच्च विधान है। संविधान सभा ने इसे 26 नवंबर 1949 को पारित किया था, जिसके चलते प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। उन्होंने संविधान निर्माण की प्रक्रिया और संविधान सभा के प्रमुख सदस्यों के योगदान की जानकारी भी छात्राओं को दी।

 

प्रतियोगिता के परिणाम

 

– प्रथम — नेहा

– द्वितीय — मंतशा

– तृतीय — अल्शिफा

– चतुर्थ — गुंजन

– पंचम — अंशिका

 

इसके अलावा खुशबू, प्रिया, दिव्या, राबिया, दानिया नाज, महक, शिवांगी एवं कुश ने भी प्रतियोगिता में सहभागिता की।

 

प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका संजय कटारा, सत्यपाल सिंह एवं धीरज जैन ने निभाई। विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज कुमार जैन ने विजेता एवं प्रतिभागी छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button