
उत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें
उत्तर प्रदेश आगरा में निःशुल्क खाद्यान्न वितरण 8 से 28 जनवरी तक
आगरा में गृहस्थी राशनकार्ड धारकों को निःशुल्क खाद्यान्न वितरण 8 से 28 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि अंत्योदय को 35 किग्रा और गृहस्थी को 5 किग्रा यूनिट मुफ्त अनाज मिलेगा।
केंद्र सरकार के निर्देश पर जनपद के एनएफएसए द्वारा लाभार्थियों को 5 वर्ष तक निःशुल्क खाद्यान्न, अंत्योदय-पात्र गृहस्थी को गेहूं-चावल-बाजरा मुफ्त दिया जाएगा।अंत्योदय लाभार्थियों को प्रति कार्ड 14 किग्रा गेहूँ, 11 किग्रा चावल व 10 किग्रा बाजरा (कुल 35 किग्रा) और पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को 2 किग्रा गेहूँ, 1 किग्रा चावल व 2 किग्रा बाजरा प्रति यूनिट (कुल 5 किग्रा प्रति यूनिट) खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण किया जाएगा।

