
Newsउत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें
पूना पैक्ट विचार गोष्ठी में नई जिम्मेदारियों की घोषणा
स्टार न्यूज़ टेलीविजन उतार प्रदेश
फिरोजाबाद। भीम नगर स्थित बुध विहार में पूना पैक्ट विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती के.के. गांधी एवं मंडल अध्यक्ष भाई टीटू प्रधान जी सहित बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी एवं समाज के लोग मौजूद रहे।
विचार गोष्ठी के दौरान सर्वसम्मति से बंटी जाटव को जिला अध्यक्ष तथा रॉकी चंद्रा को महानगर अध्यक्ष, फिरोजाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई। नई जिम्मेदारी मिलने पर उपस्थित सभी बुद्धिजीवियों एवं समाज के लोगों ने दोनों युवाओं को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
इस अवसर पर दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए समाज के हित में बेहतर कार्य करने की उम्मीद जताई।








