
Newsउत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें
अतिथि देवो भव आगरा में युगांडा की माननीय उपराष्ट्रपति का हार्दिक स्वागत
स्टार न्यूज़ टेलीविजन उत्तर प्रदेश
आगरा आज को युगांडा की माननीय उपराष्ट्रपति H.E.जेसिका अलूपो द्वारा विश्व प्रसिद्ध ताजमहल का भ्रमण कर इसकी अद्वितीय स्थापत्य कला एवं ऐतिहासिक विरासत का अनुभव किया गया।
इस अवसर पर पुलिस आयुक्त, आगरा दीपक कुमार अपर पुलिस आयुक्त आगरा जिलाधिकारी आगरा मनीष बंसल आदि उच्चाधिकारीगण द्वारा माननीय उपराष्ट्रपति का स्वागत किया गया तथा उनके ताजमहल भ्रमण के दौरान आवश्यक सुरक्षा एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।
आगरा पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा, सुगमता एवं आतिथ्य के उत्कृष्ट समन्वय के साथ माननीय अतिथि के गरिमापूर्ण भ्रमण को सुरक्षित एवं सुचारु बनाया गया।
आगरा पुलिस—अतिथियों के स्वागत, सम्मान एवं सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर।





