
एमएलसी ने निभाया वादा मृतक रामबाबू के भाई को सौंपा गया नियुक्ति पत्र
स्टार न्यूज़ टेलीविजन
ब्यूरो रिपोर्ट
गाजीपुर। ब्लॉक मुहम्मदाबाद के ग्राम सभा चक कमरौरा में विगत दिनों पैमाइश को लेकर हुए विवाद के बाद मगई नदी में डूबने से मृतक रामबाबू उर्फ विक्की के परिजनों से आज एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने राइफल क्लब गाजीपुर में मुलाकात की और मृतक के भाई अरुण कुमार को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ,जिला विकास अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी आदि उपस्थित रहे। बता दें कि जिलाधिकारी के आदेश पर राजस्व टीम पैमाइश के लिए चक कमरौरा गांव पहुंची थी। पैमाइश के दौरान रामबाबू उर्फ विक्की सहित अन्य ग्रामीणों के साथ विवाद उत्पन्न हो गया।
आरोप है कि मौके पर मौजूद राजस्व और पुलिस टीम के साथ मारपीट की गई। इस मामले में लेखपाल की तहरीर पर रामबाबू उर्फ विक्की सहित 23 लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के लिए गांव में पुलिस टीम को आते देख रामबाबू मगई नदी में कूद कर भागने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान नदी में डूबने से उसकी मौत हो गई।
रामबाबू की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला प्रशासन का विरोध किया और इस कार्यवाही के प्रति असंतोष जाहिर किया,।जिसे बाद मुख्यमंत्री के आदेश पर जिले के एमएलसी विशाल सिंह चंचल मृतक के गाँव पहुंच कर परिजनों से मिले और आर्थिक सहायता के रूप में 4 लाख का चेक प्रदान किये और परिवार के भरण पोषण के एक संविदा पर नौकरी देने का आश्वासन दिए जिसपर पर ग्रामीण शांत हुवे।







