
गाजीपुर पुलिस की गिरफ्त में आया बाईक चोर गैंग तीन गिरफतार 16 दोपहिया बरामद
स्टार न्यूज़ टेलीविजन
ब्यूरो रिपोर्ट
गाजीपुर। वाहन चोरी पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। स्वाट टीम गाजीपुर और थाना जंगीपुर की संयुक्त टीम ने बाइक चोरी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 16 चोरी की दोपहिया वाहन बरामद किए हैं।
27/28 अक्टूबर की मध्यरात्रि को थाना जंगीपुर क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर छापेमारी की, जिसमें 15 पूरी मोटरसाइकिल और 1 बाइक का इंजन व कटे हुए पार्ट्स बरामद हुए। कैसे देते थे वारदात को अंजाम ? पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे भीड़-भाड़ वाले इलाकों, बाजारों और मेलों से बाइक चोरी करते थे और फिर उनके पार्ट्स अलग-अलग काटकर बेच देते थे ताकि पकड़े न जा सकें।
*बरामद बाइकों में से 6 बाइकों पर पहले से ही मुकदमा दर्ज है*
जिनमें कोतवाली गाजीपुर में 2, जंगीपुर में 2, करंडा में 1, सैदपुर में 1 और वाराणसी के चौबेपुर थाने में 1 मामला शामिल है। अन्य बाइकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तो में –प्रवेश राजभर (25 वर्ष) पुत्र लोरिक राजभर, निवासी ग्राम कटयां, थाना सादात – मुंबई में पेंटर का काम करता है।अतुल सिंह (29 वर्ष) पुत्र अजय कुमार सिंह, निवासी ग्राम कटयां, थाना सादात – प्राइवेट जॉब करता है।नीरज राजभर (26 वर्ष) पुत्र कन्हैया राजभर, निवासी ग्राम कटयां, थाना सादात – खेती करता है।इनके पास से चोरी के 3 मोबाइल फोन और 450 रुपये नकद भी बरामद हुए हैं।
*तीनों पर पहले से भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं*
इस संबंध में थाना जंगीपुर में मु0अ0सं0 227/26 धारा 2(30), 317(2), 317(5), 318(4) BNS के तहत केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।बरामद बाइकों में मुख्य रूप से शामिल हैं।
इस बड़ी सफलता पर पुलिस टीम में प्रभारी स्वाट टीम शैलेन्द्र प्रताप सिंह, सर्विलांस प्रभारी सुमित बालियान, थानाध्यक्ष जंगीपुर ओमप्रकाश सहित पूरी टीम शामिल रही






