Entertainment & SportsDelhiNewsTrendingताज़ा तरीन खबरें

STAR NEWS TELEVISION मॉर्निंग हेडलाइंस

बुधवार, 08 जुलाई 2026

नज़र डालते हैं आज सुबह की बड़ी खबरों पर…

▶️ भारत-इंडोनेशिया रिश्तों को नई उड़ान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुबियांतो के बीच बड़े रक्षा समझौते पर मुहर। भारत इंडोनेशिया को ब्रह्मोस मिसाइल देगा। पीएम मोदी बोले— “भारत और इंडोनेशिया के मिलने से कुछ-कुछ नहीं, बहुत कुछ होता है।” वहीं इंडोनेशियाई राष्ट्रपति ने कहा— “मेरा DNA भारतीय है।”

▶️ आतंक पर सुरक्षाबलों की बड़ी चोट
सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ करते हुए भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया।

▶️ मध्य पूर्व में बढ़ा तनाव
अमेरिका ने होर्मुज में जहाजों पर हमले का बदला लेते हुए ईरान पर बड़ा सैन्य हमला किया। ओमान की खाड़ी में भारत आ रहे जहाज पर ड्रोन अटैक की भी खबर, कतर ने जताई कड़ी नाराज़गी।

▶️ दिल दहला देने वाली वारदात
सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी के लालच में बेटी ने मां की हत्या की साजिश रची। ताऊ और चचेरे भाई के साथ मिलकर तेज रफ्तार कार से कुचलवाया। मामले में सात आरोपी गिरफ्तार।

▶️ राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासी घमासान
3264 करोड़ रुपये के चढ़ावे का हिसाब जारी। SIT रिपोर्ट में सुरक्षा और वित्तीय अनियमितताओं के दावों पर ट्रस्ट महासचिव चंपत राय का खुला पत्र— “रिपोर्ट आने दीजिए, पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी।”

▶️ बंगाल की राजनीति गरमाई
तृणमूल और चुनाव चिह्न विवाद पर चुनाव आयोग को जल्द फैसला लेना होगा। 24 जुलाई को राज्यसभा चुनाव प्रस्तावित।

▶️ केरल में वायनाड त्रासदी पर नया विवाद
राज्य के मंत्री ने कहा— “यह प्राकृतिक नहीं, मानव निर्मित आपदा है।”

▶️ बांग्लादेश में बारिश का कहर
भूस्खलन में आठ रोहिंग्या शरणार्थियों की मौत, मृतकों में पांच बच्चे भी शामिल।

▶️ पाकिस्तान में आतंक का हमला
बलूचिस्तान में आतंकियों ने पुलिस पर बड़ा हमला किया। नौ पुलिसकर्मियों की मौत से पूरे पाकिस्तान में हड़कंप।

▶️ E-20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा मंथन
पेट्रोल पंपों पर बिना इथेनॉल वाला सामान्य पेट्रोल दोबारा उपलब्ध कराने पर केंद्र सरकार विचार कर रही है।

▶️ मुंबई से बड़ी खबर
‘नमस्ते’ योजना के तहत बीएमसी के स्वच्छता कर्मियों को आयुष्मान कार्ड और पीपीई किट मिलेंगी।

▶️ पुणे फोर्ट मर्डर केस में नया खुलासा
सिया गोयल ने केतन से सगाई के बाद चार महीने पहले ही गुपचुप शादी कर ली थी।

▶️ ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री विवादों में
पॉडकास्ट में महिला हस्तियों पर टिप्पणी के बाद माफी मांगनी पड़ी।

🏏 खेल जगत
भारत को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 में करारी हार। टीम इंडिया अपने दूसरे सबसे न्यूनतम स्कोर पर ऑलआउट हुई, इंग्लैंड ने सीरीज़ में बढ़त बनाई।

⚽ फुटबॉल
लियोनेल मेसी की अगुआई में अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए आखिरी 11 मिनट में मैच पलट दिया।

फिलहाल इतना ही… रहिए STAR NEWS TELEVISIONके साथ।
आप सभी का दिन शुभ और मंगलमय हो।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button