ताज़ा तरीन खबरेंउत्तर प्रदेश

गाजीपुर जिपं के अपर को बड़ा तोहफा कहा

स्टार न्यूज़ टेलिविजन

बुलबुल पाण्डेय

गाजीपुर: जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी संतोष सिंह का स्थानांतरण होने की सूचना है। किसी ने मुंह नहीं खोला लेकिन एक सप्ताह बाद खबर आयी है कि संतोष सिंह को अयोध्या का अपर मुख्य अधिकारी बनाया गया है और उन्होंने ज्वाइन भी कर लिया है। श्री सिंह ने कहा कि अब तो प्रभु की सेवा का सुअवसर मिला है।

हालांकि इस बाबत कोई आदेश यहा के जिला पंचायत को शाशन से नहीं आया है । चर्चा है कि जिले में तैनात इंजीनियर को अपर मुख्य अधिकारी का चार्ज मिल सकता है ।

यह भी चर्चा है कि जनपद के साथ एक अन्य दो जनपदों का चार्ज राजेश कुमार मालवीय देख रहे थे जिसमें से एक का चार्ज समाप्त हो गया है।साथ ही कुछ पुराने मामलो में इनके कार्यों की जांच भी चल रही है । बावजूद इसके साफ सुथरी छवि व मृदु भाषी अपर मुख्य अधिकारी को यहा से हटा देना लोगों की समझ से परे है।

विभागीय सूत्रों की मानें तो एक बड़ा खेमा जो अध्यक्ष सपना सिंह का विरोधी है अपर मुख्य अधिकारी के अनुभव व कार्यकुशलता से परेशान था और उसी के प्रयास से ऐसा संभव हो सका है।

*इंतजार में हैं मालवीय शायद मिल जाए शानदार मौका*

हालांकि अपर मुख्य अधिकारी को लेकर आ रही सूचना से विभाग में असहज स्थिति बनी है । सपना के प्रतिनिधि पंकज सिंह चंचल से भी बात नहीं हो रही है। दूसरी तरफ विभाग के इंजीनियर राजेश मालवीय को अपर का भी चार्ज मिल सकता है लेकिन इसकी अभी कोई आधिकारिक सूचना नहीं है।

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button