ताज़ा तरीन खबरेंउत्तर प्रदेश

एडवाइजरी;तेजगर्जना के साथ आकाशीय विद्युत भी गिरेगी तेज हवा , झोंकेदार हवा,भारी वर्षा का एलर्ट

स्टार न्यूज़ टेलीविजन ब्यूरो रिपोर्ट

बुलबुल पाण्डेय

गाजीपुर:मौसम विभाग लखनऊ द्वारा अवगत कराया गया है कि बंगाल की खाड़ी पर बना चक्रवर्ती तूफान *अर्णब* … का प्रभाव जनपद गाजीपुर में दिनांक 28 10.2026 से 31.10.26 तक रहने की संभावना है।

हवा की गति 40-135 किलोमीटर प्रति घंटा झोंकेदार हवा 30-150 किलोमीटर प्रति घंटे ,गर्जन के साथ आकाशीय विद्युत एवं व्यापक बेमौसम भारी वर्षा की संभावना है, तापमान में 6 से 9 डिग्री सेल्सियस अचानक गिरावट की संभावना है l

दिनांक 28 – 30 अक्टूबर को जनपद गाजीपुर में मेघ गर्जन के साथ आकाशीय विद्युत , दिनांक 29-31 अक्टूबर को व्यापक भारी वर्षा की संभावना होने का अलर्ट जारी किया गया हैl

*क्या करें (DO’s):*

• मौसम की चेतावनियों पर लगातार नज़र रखें।
• सुरक्षित भवन में रहें और जलभराव वाले क्षेत्रों से बचें।
• बिजली कड़कने पर तुरंत खुले स्थान, पेड़ एवं बिजली के खंभों से दूर चले जाएँ।

*क्या न करें (DON’Ts):*

• पेड़ के नीचे, खेतों में या खुले मैदान में न रुकें।

• नदियों, नालों और जलभराव वाले मार्गों को पार करने का प्रयास न करें।

• बिजली कड़कने के दौरान मोबाइल चार्जिंग या विद्युत उपकरणों का अनावश्यक उपयोग न करें।

• अफवाहों पर ध्यान न दें, केवल प्रशासन द्वारा जारी सूचना पर विश्वास करें।

नोट –

1 आकाशीय बिजली की जानकारी व नुकसान से बचने के लिए दामिनी एप्लीकेशन का प्रयोग करें |

2– आपदाओ संबंधी चेतावनी⁄अलर्ट की जानकारी व नुकसान से बचने के लिए सचेत एप्लीकेशन का प्रयोग करें |

3 जनहित में अधिक से अधिक ग्रुपो और व्यक्तियों में प्रसारित करेंl

4 आपात काल की स्थिति में 112, 1077, 1070 पर संपर्क करें |

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button