ताज़ा तरीन खबरेंउत्तर प्रदेश

भाजपा को सत्ता से बेदखल करना ही है पीडीए की पहली प्राथमिकता : ब्यास जी

स्टार न्यूज़ टेलिविजन

ब्यूरो रिपोर्ट

गाजीपुर:समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय डॉ लोहिया -मुलायम सिंह यादव भवन पर PDA जनपंचायत कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस जनपंचायत में उपस्थित बतौर मुख्य अतिथि समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यास जी गोंड ने पीडीए जनपंचायत को संबोधित करते हुए ‌कहा भाजपा को सामाजिक न्याय का विरोधी बताते हुए कहा कि यह सरकार गरीब ,पिछड़ो ,दलितों की विरोधी है।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कराहट लाने को लगातार संघर्ष कर रही है इसके उलट भाजपा चंद औधोगिक घरानों के चेहरे पर मुस्कराहट लाने मे मशगूल है। उन्होंने संविधान और लोकतंत्र पर आसन्न खतरे से आगाह करते हुए कहा कि हमें इनकी साजिश से सचेत रहने की जरूरत है। यह सरकार मुल्क के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप, सामाजिक एवं साम्प्रदायिक सद्भाव और सामाजिक न्याय के लिए खतरा बन गयी है। इसे सत्ता से बेदखल करने की जरूरत है।

आज प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है तहसील, थाने, अस्पताल से लेकर सभी क्षेत्रों में भ्रष्टाचार, लूट, पुलिस उत्पीड़न चरम सीमा पर पहुंच गया है जिससे आम व्यक्ति को कहीं भी न्याय नहीं मिल पा रहा है। आज प्रदेश का नौजवान बेरोजगारी महंगी शिक्षा नौकरियों में भ्रष्टाचार से त्रस्त होकर आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो गया है। समाजवादी सरकार में जो विकास कार्यों का कीर्तिमान स्थापित किया गया था, चाहे शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस सेवा ,इंफ्रास्ट्रक्चर और एक्सप्रेस वे के क्षेत्र में जो कार्य किए गए आज सरकार उसको संरक्षित नहीं कर पाई।

उन्होंने गोंड जाति का अनुसूचित जनजाति/अनुसूचित जाति का सुचारू रूप से प्रमाणपत्र जारी न किये जाने पर आक्रोश व्यकत किया और उत्तर प्रदेश सरकार से तत्काल गोंड एवं खरवार समाज को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र जारी करने की मांग किया। उन्होंने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से दिनांक 24जून को लखनऊ पार्टी कार्यालय पर आयोजित महारानी दुर्गावती के 462वां बलिदान दिवस में शामिल होने का आह्वान किया।

इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, डॉ नन्हकू यादव, प्रदेश सचिव सुशील जायसवाल, राजेश गोंड, रमेश गोंड,जमुना यादव, अरूण कुमार श्रीवास्तव,जयराम यादव,विभा पाल, दिनेश यादव,रामदरश बनवासी, छन्नू यादव,महेंद्र बिंद, वंशराज यादव, मार्कंडेय यादव,पूजा गौतम,जय श्री गोंड,सुग्गु यादव ,अवधेश यादव, रामाशीष यादव आदि उपस्थित थे।

इस पीडीए जनचौपाल‌ की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोपाल यादव और संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button