ताज़ा तरीन खबरेंउत्तर प्रदेश

प्रदेश स्तरीय सबजूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयनित किये गये प्रतिभागी

स्टार न्यूज़ टेलीविजन

ब्यूरो रिपोर्ट

गाजीपुर! प्रदेश स्तरीय समन्यवय सबजूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता 02 नवम्बर से 04 नवम्बर तक जनपद सुलतानपुर में आयोजित की जानी है जिसका जिला स्तरीय चयन/ट्रायल आज 10.30 बजे से नेहरु स्पोर्ट्स स्टेडियम गोराबाजार के प्रांगण में किया गया।

उक्त चयन/ट्रायल में कुल 30 खिलाड़ियो ने अलग-अलग भारवर्ग में प्रतिभाग किया, प्रतिभागीय खिलाड़ियो में से 06 वेस्ट खिलाड़ी का चयन कर मण्डलीय चयन/ट्रायल दिनांक 28 को डा० संपूर्णानंद स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स सिगरा वाराणसी में प्रतिभाग करेंगी,

चयनित खिलाड़ियो की सूची नीचें अंकित है। कुश्ती खेल के चयन/ट्रायल्स में प्रेमचन्द यादव कुश्ती प्रशिक्षक चयनकर्ता/मुख्य निर्णायक के रूप में अपनी सेवा प्रदान कीं, देवी प्रसाद क्रीड़ा अधिकारी गाजीपुर विशेष रूप से उपस्थित रहें।

उनके मार्गदर्शन एवं देखरेख में यह जिला स्तरीय एथलेटिक्स के चयन/ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button